भारत

गैस सिलेंडर फटने से पांच मासूम बच्चों की मौत, पुलिस मौके पर पहुंची

jantaserishta.com
28 Dec 2021 8:42 PM IST
गैस सिलेंडर फटने से पांच मासूम बच्चों की मौत, पुलिस मौके पर पहुंची
x
बड़ी खबर

बिहार: बांका में एक गैस सिलेंडर फटने से पांच मासूम बच्चों की मौके पर मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है. बताया गया है कि जिन बच्चों की मौत हुई है, वो सभी एक ही परिवार के हैं.

ये घटना बांका के रजौन थाना क्षेत्र के राजा भर इलाके की है. सिलेंडर फटने के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया गया था. मौके पर डीएम एसपी जिला मुख्यालय को भेज दिया गया है और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है. शुरुआती जांच के बात कहा जा रहा है कि खाना पकाने के दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ था. उस समय पर मौके पर बच्चे खेल रहे थे, जिस वजह से सभी बुरी तरह झुलस गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story