भारत
नेपाल विमान दुर्घटनाग्रस्त, भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
jantaserishta.com
15 Jan 2023 5:13 PM IST

x
काठमांडू (आईएएनएस)| नेपाल में रविवार को एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल 72 लोग सवार थे, जिसमें पांच भारतीय भी शामिल थे। भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और स्थिति की निगरानी कर रहा है। भारतीय दूतावास द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर क्रमश 1. काठमांडू : दिवाकर शर्मा : प्लस 977-9851107021 और 2. पोखरा : लेफ्टिनेंट कर्नल शशांक त्रिपाठी: प्लस 977-9856037699
रिपोर्ट के अनुसार, काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरने वाला येती एयरलाइंस का टीआर-72 विमान सुबह 10 बजकर 32 मिनट पर शहर के नयागांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में पांच भारतीयों समेत कुल 72 लोग सवार थे।
नेपाल सरकार ने सोमवार को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। सरकार ने विमान दुर्घटना की जांच के लिए एक पांच सदस्यीय टीम का भी गठन किया है, जिसमें अधिकांश यात्रियों को मृत मान लिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





