भारत

बच्ची से रेप के आरोप में 4 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार, नदी में फेंका

jantaserishta.com
16 March 2023 10:32 AM IST
बच्ची से रेप के आरोप में 4 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार, नदी में फेंका
x

DEMO PIC 

लड़की ने अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई।
वाराणसी (आईएएनएस)| वाराणसी में 5 मार्च को 14 वर्षीय एक लड़की के साथ बलात्कार करने और उसे नदी में फेंकने के आरोप में चार नाबालिगों और 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। नाविकों ने बच्ची को बचा लिया। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। चारों लड़कों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया और सुधार गृह भेज दिया गया। 19 वर्षीय युवक को अदालत में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि 6 मार्च को होश में आने के बाद लड़की ने 12 मार्च को अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई। इसके बाद सैदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी।
सैदपुर थाना प्रभारी शिव कुमार वर्मा ने घटनाक्रम की पुष्टि की और कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story