भारत
घर में डाका डालने वाले 5 लोग पकड़ाए, 4 निकले पुलिस कांस्टेबल
jantaserishta.com
22 April 2023 9:14 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सागरपुर इलाके में एक व्यक्ति के घर डाका डालने के आरोप में दिल्ली पुलिस के चार कांस्टेबल सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरोपियों की पहचान मनीष राय, विजय शर्मा, दीपक यादव, मंजेश रन और अंकित कसाना के रूप में हुई है।
अधिकारी ने बताया कि विजय, दीपक, मंजेश और अंकित 2020 में पुलिस बल में शामिल हुए थे।
पुलिस के अनुसार, 19-20 अप्रैल के बीच की रात सागरपुर के मोहन नगर निवासी रजनीश के घर डकैती हुई थी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि चार लोग कथित तौर पर उसके घर में घुस आए और उसके परिचित मनीष के पैसे बाकी होने की बात कहकर धमकी दी। वे लगभग 10.40 लाख रुपये नकद लूटकर ले गए।
रजनीश के बयान पर लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है।
अधिकारी ने कहा, तकनीकी निगरानी के जरिए जांच के दौरान घर में घुसने वाले चार आरोपियों को पकड़ा गया।
पूछताछ में पता चला कि मनीष रजनीश का पूर्व कर्मचारी है।
अधिकारी ने कहा, मनीष को भी पकड़ लिया गया है और सभी आरोपियों के कब्जे से लूट का माल बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा, अपराध के दौरान इस्तेमाल की गई दो कारें भी बरामद की गई हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





