
x
लखनऊ (आईएएनएस)| रविवार को राष्ट्रपति की ओर की गई नए राज्यपालों की नियुक्ति के साथ देश में अब पांच राज्यपाल पूर्वी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले हो गए। श्रीनगर में राजभवन में काबिज मनोज सिन्हा पूर्वांचल के गाजीपुर का रहने वाले हैं।
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र भी गाजीपुर से ताल्लुक रखते हैं और राज्य में भाजपा की चार सरकारों में मंत्री रह चुके हैं।
बिहार से मेघालय स्थानांतरित किए गए फागू चौहान पूर्वांचल के आजमगढ़ से संबंधित हैं।
हिमाचल प्रदेश में राज्यपाल के रूप में नियुक्त शिव प्रताप शुक्ला गोरखपुर से हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में मंत्री के साथ-साथ केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में भी काम किया है।
सिक्किम के राज्यपाल के रूप में नियुक्त लक्ष्मण प्रसाद आचार्य वाराणसी के हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है।
Tagsराष्ट्रपतिराज्यपालों की नियुक्तिराज्यपालयूपीयूपी न्यूज़पूर्वांचलAppointment of PresidentGovernorsGovernorUPUP NewsPurvanchal
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





