भारत
पुलिस मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोर गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार
jantaserishta.com
8 Aug 2026 8:44 AM IST

x
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को यह सफलता हाथ लगी।
बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहराइच पुलिस को यह सफलता हाथ लगी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बहराइच जनपद के नानपारा इलाके में सरयू नहर की पटरी पर पांच शातिर अपराधियों की घेराबंदी की गई थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस से घिरा देख बेखौफ अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई।
इस मुठभेड़ में गिरोह का एक कुख्यात अपराधी कदीर पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके से चार अन्य अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया, जबकि एक साथी फरार होने में सफल रहा।
पुलिस ने अपराधियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, कार, औजार और भारी मात्रा में चोरी किए गए बिजली के तार बरामद किए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके का जायजा लिया।
बहराइच के एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि नानपारा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार बिजली के तार चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही थीं। बिजली तार चोरी होने से कुछ जगहों पर अक्सर सप्लाई भी प्रभावित होती थी और जनता परेशान थी। तार चोरों को पकड़ने के लिए स्वाट टीम और थाने की टीम को लगाया गया था।
उन्होंने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सरयू नहर पटरी पर कुछ तार चोर चोरी की योजना बना रहे हैं और पहले से चोरी तारों को ठिकाने लगाने की भी कोशिश कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपियों की घेराबंदी की। इसी बीच, अपराधियों ने टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि अन्य को मौके से गिरफ्तार किया गया। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





