भारत

यूपी में कर्नाटक के पांच अपराधी गिरफ्तार

jantaserishta.com
30 March 2023 10:47 AM IST
यूपी में कर्नाटक के पांच अपराधी गिरफ्तार
x
जालौन (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के जालौन में पुलिस ने अलग-अलग जिलों में चोरी और डकैती के मामलों में कथित रूप से शामिल पांच लोगों को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इसमें दो घायल हो गए थे। पांचों कर्नाटक के रहने वाले हैं। यह सफलता तब मिली, जब स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप एसओजी और कोतवाली पुलिस की टीमों ने एक विशेष सूचना के आधार पर फैक्ट्री क्षेत्र के पास एक कार को रोकने की कोशिश की।
कार रोकने की बजाय बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए।
मुठभेड़ में एक कांस्टेबल को भी गोली लगी है।
पुलिस ने उनके पास से राज्य की राजधानी (लखनऊ) की पंजीकरण संख्या वाली होंडा सिटी कार के साथ 1.55 लाख रुपये की नकदी बरामद की है।
पुलिस ने घायल अपराधियों की पहचान आरिफ और मोहम्मद गौस के रूप में की है, दोनों मुंडेश्वर कॉलोनी, जिला कारवार, कर्नाटक के निवासी हैं, जबकि उनके गिरफ्तार साथियों की पहचान कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में मंडी पुलिस सर्कल के निवासी अनीस शेख, आसिफ शेख और अर्सलान के रूप में हुई।
पुलिस ने दावा किया कि आरोपियों ने डकैती की घटनाओं में अपनी संलिप्तता कबूल की और कहा कि वे एक राज्य से दूसरे राज्य में अपना ठिकाना बदलते रहते हैं।
सर्किल अधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी ने कहा, वर्तमान में वे बाराबंकी जिले के एक इलाके में रह रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों से जिंदा कारतूस के साथ दो पिस्टल भी बरामद किया है।
घायल अपराधियों में एक सिपाही के अलावा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने गिरोह के दो और सदस्यों के नामों का खुलासा किया है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की दो और टीमों को लगाया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story