भारत

पुलिस मुठभेड़ के बाद पांच बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी की दुकान पर करने वाले थे फायरिंग

jantaserishta.com
31 Oct 2025 11:20 AM IST
पुलिस मुठभेड़ के बाद पांच बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी की दुकान पर करने वाले थे फायरिंग
x
आत्मरक्षा में पुलिसकर्मियों ने भी जवाबी फायरिंग की.
रोहतक: हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार सुबह पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इसके बाद पांच बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जानकारी के अनुसार जसिया से धमार रोड पर एक संदिग्ध कार पुलिस को आती दिखाई दी, जिसमें पांच युवक सवार थे। पुलिस टीम ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिसकर्मियों ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक आरोपी साहिल के दाहिने पैर में गोली लग गई।
पुलिस ने मौके पर ही सभी पांचों आरोपियों—साहिल,, प्रवीण, गौरव शर्मा, मोहित उर्फ काला और सन्नी उर्फ चमरा—को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों से एक देसी पिस्तौल, तीन कारतूस, एक तलवार, तीन लाठियां और एक कार बरामद की। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी अक्षय और नरेश उर्फ सेठी निवासी सिलानी के इशारे पर काम कर रहे थे। उन्हें एक व्यापारी की कपड़ों की दुकान पर फायरिंग करने का काम सौंपा गया था। गिरफ्तार आरोपियों में से तीन के खिलाफ पहले से ही हत्या के प्रयास, डकैती, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की आगे जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उनके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले 15 अक्टूबर को हरियाणा के नूंह जिले में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई थी, जिसमें कुख्यात अपराधी आबिद निवासी बिछौर और उसके साथी जाहिद हुसैन थाना शहर पुन्हाना को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरा देख आबिद ने अपने पास मौजूद अवैध हथियार से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी थी।
एक गोली एएसआई सूरज की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी थी, जिससे वह बाल-बाल बच गए थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आबिद नूंह-मेवात क्षेत्र का कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ 12 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, पुलिस पर हमला, गौ-तस्करी, आर्म्स एक्ट, लूट, गैंगस्टर एक्ट और उगाही जैसे अपराध शामिल हैं।
वर्ष 2020 में उस पर गो तस्करी और आर्म्स एक्ट, 2020 में ही पुलिस पर हमला, 2022 में पॉक्सो और अपहरण, जबकि 2023 में हत्या और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस का कहना है कि आबिद लंबे समय से फरार था और इलाके में सक्रिय आपराधिक गिरोह का सदस्य है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story