भारत

मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

jantaserishta.com
3 Oct 2026 9:41 AM IST
मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया
x
डीएसपी ने क्या बताया?
हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पांच अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए 55 लाख रुपए से अधिक कीमत के सामान से भरे कैंटर लूटने की घटना का खुलासा किया है। मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि चार अन्य को मौके से गिरफ्तार किया गया है।
डीएसपी राहुल यादव ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में बीती रात चेकिंग के दौरान एक कैंटर को रुकने का इशारा किया गया था। कैंटर चालक ने वाहन को रोकने की बजाय उसकी गति और बढ़ा दी। इस बारे में दूसरी टीम को भी सूचित किया गया, जिसने आगे रास्ते में कैंटर को रोक लिया।
डीएसपी राहुल यादव ने बताया कि बदमाशों ने बचकर भागने के प्रयास में पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस ने कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और अन्य चार बदमाशों को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से दो तमंचे, कारतूस, एक चाकू और कपड़ों से भरा हुआ कैंटर बरामद किया गया।
अपराधियों की पहचान संभल निवासी जावेद और मुरादाबाद के रहने वाले अजीम, प्रदीप, अमन व सुभान के रूप में हुई है। डीएसपी राहुल यादव ने बताया कि अपराधियों ने 28 सितंबर को कैंटर लूटने की वारदात को कबूल किया है।
हापुड़ पुलिस ने बताया कि पांच दिन पूर्व रात में बलवापुर-बृजघाट रोड पर बदमाशों ने कैंटर को रोककर चालक और हेल्पर को बंधक बना लिया था। इसके बाद दोनों को अमरोहा क्षेत्र में छोड़कर बदमाश कपड़े से भरा कैंटर लूटकर फरार हो गए थे। बताया गया कि कैंटर में लगभग 55 लाख रुपए का सामान था। डीएसपी राहुल यादव ने बताया कि घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story