भारत

5 लड़कों ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, पड़ोस में रहने वाले निकले आरोपी

jantaserishta.com
11 Feb 2023 12:56 PM IST
5 लड़कों ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, पड़ोस में रहने वाले निकले आरोपी
x
पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया और मामला दर्ज किया गया है.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में एक नाबालिग बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले पांच लड़कों ने कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि शुक्रवार को सिविल लाइंस थाने में इसकी शिकायत मिली थी, इसके बाद पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया।
डीसीपी ने कहा, "नाबालिग ने बताया कि कुछ स्थानीय लड़कों ने उसका यौन शोषण किया है। पीड़िता की मां ने पांच लड़कों द्वारा नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार की शिकायत दी है।"
अधिकारी ने कहा, पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया और मामला दर्ज किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story