भारत

लड़की को घर से अगवा कर पांच लड़कों ने बनाया हवस का शिकार, ब्लैकमेल भी किया

jantaserishta.com
15 Aug 2024 8:21 AM IST
लड़की को घर से अगवा कर पांच लड़कों ने बनाया हवस का शिकार, ब्लैकमेल भी किया
x

सांकेतिक तस्वीर

अश्लील वीडियो बनाया.
बिजनौर: यूपी में एक बार फिर शर्मनाक घटना हुई। बिजनौर के एक गांव में लड़की को घर से अगवा कर पांच लड़कों ने गैंगरेप किया और फिर उसे ब्लैकमेल किया। डरकर लड़की ने कुछ दिन तो किसी को घटना की जानकारी ही नहीं दी। धमकियां बढ़ने पर लड़की ने परेशान होकर पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार किया।
मामला बिजनौर के थाना रेहड़ इलाके के जयसिंहजोत का है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले पांच लड़कों ने घर में से लड़की को अगवा कर लिया और गांव के एक बाग में ले गए। वहां पांचों ने लड़की के साथ रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। आरोपियों ने इसी वीडियो के जरिए लड़की को ब्लैकमेल किया और किसी से कुछ न कहने की धमकी दी। लड़की ने तहरीर में बताया कि आरोपियों ने कहा था कि किसी को घटना के बारे में बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। साथ ही उसे और उसके भाई को जान से मारने की भी धमकी दी।
लड़की ने पहले तो किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन लगातार कुछ दिनों तक धमकी मिलने पर लड़की ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के साथ पीड़िता ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करवाई है। तहरीर में बताया गया है कि विकास, विक्की पुत्रगण जयराम, विश्वास पुत्र होरी, लवकुश पुत्र जयराम तथा विवेक पुत्र नामलुम ने उसे अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांचों नामजद आरोपियों को गिरफ्तारकर लिया और कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता के अलावा पांचों आरोपियों के मेडिकल करवाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी पकड़े गए हैं और इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story