भारत
माइंस बंद कराने और ट्रांसपोर्टर्स से मारपीट मामले में पूर्व मंत्री के पांच बाउंसर गिरफ्तार
jantaserishta.com
17 Aug 2025 5:59 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
हजारीबाग: हजारीबाग पुलिस ने पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव के पांच बाउंसरों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इन पर आरोप है कि शनिवार को इन्होंने एनटीपीसी की चट्टी बरियातू कोल माइंस को जबरन बंद कराया और वहां मौजूद ट्रांसपोर्टर्स एवं वाहन चालकों के साथ मारपीट की।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार पांचों आरोपी हरियाणा के निवासी हैं और इन्हें योगेंद्र साव के कार्यालय से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के समय पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनकी पुत्री और पूर्व विधायक एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद भी कार्यालय में मौजूद थीं।
हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित चट्टी बरियातू माइंस के प्रबंधन और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है। विवाद तब शुरू हुआ, जब एनटीपीसी ने माइंस की जमीन पर कथित तौर पर अवैध रूप से संचालित योगेंद्र साव की पत्नी और पूर्व विधायक निर्मला देवी के चिमनी ईंट भट्ठे की चारदीवारी को ध्वस्त कर दिया था।
इसके बाद योगेंद्र साव, उनके समर्थकों और बाउंसरों ने न सिर्फ माइंस का काम बंद करा दिया, बल्कि ट्रांसपोर्टर्स और मजदूरों से मारपीट भी की थी। इसके बाद ट्रांसपोर्टर यूनियन ने बड़कागांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
घटना के बाद पुलिस ने सक्रिय होकर कार्रवाई की और रविवार को पांच बाउंसरों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। बड़कागांव थाना प्रभारी ने बताया कि इससे पहले भी इस विवाद को लेकर योगेंद्र साव के आठ समर्थकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा और मामले में शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





