भारत

मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चुराने वाले 5 गिरफ्तार

jantaserishta.com
17 Dec 2024 5:47 PM IST
मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चुराने वाले 5 गिरफ्तार
x
16 दिसंबर को पीड़ित ने शिकायत दी थी.
ग्रेटर नोएडा: मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चुराने वाले पांच आरोपियों को दादरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की तीन बैटरी और मोबाइल टावर से चुराए गए एक आरआरयू को बरामद किया गया। शातिर कई दिनों से अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चुरा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि 16 दिसंबर को पीड़ित ने शिकायत दी थी। इसमें निजी कंपनी के मोबाइल टावर से कीमती उपकरण की चोरी की शिकायत की गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। इसी बीच मंगलवार को पुलिस ने पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान आकाश, राकेश कश्यप, यश, दीपक और लव कुमार उर्फ लक्की के रूप में की गई।
पूछताछ में पता चला है कि इन सभी ने पिछले दिनों जारचा रोड पर एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर से दो आरआरयू की चोरी की थी। इसके अलावा आसपास के इलाके से गाड़ियों की बैटरी और मोबाइल टावर से उपकरण की चोरी भी की गई थी।
पुलिस ने बताया कि गैंग कई दिनों से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। गैंग उपकरणों की चोरी कर कबाड़ में बेच देता था। बताया जाता है कि मोबाइल टावर पर लगने वाले आरआरयू काफी कीमती होते हैं। इन उपकरणों को कबाड़ से फिर बड़ी दुकानों में पहुंचा दिया जाता है। जहां से मोबाइल कंपनी को ऊंची कीमतों पर उपकरण खरीदने पड़ते हैं।
मोबाइल टावर में आरआरयू काफी महत्वपूर्ण होता है। इनके चोरी होने से कॉल ड्रॉप या मोबाइल में सिग्नल नहीं आने जैसी समस्याएं आती हैं। इसके पहले भी पुलिस मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चुराने वाले कई गैंग का पर्दाफाश करते हुए लाखों रुपए के सामान बरामद कर चुकी है। पुलिस लगातार चोरों के खिलाफ अभियान चला रही है। लेकिन, चोरों की करतूत थमने का नाम नहीं ले रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story