भारत

चोर को उल्टा लटकाकर पीटा, 5 गिरफ्तार

jantaserishta.com
28 Jan 2023 12:39 PM IST
चोर को उल्टा लटकाकर पीटा, 5 गिरफ्तार
x
जानें पूरा मामला.
हसन (आईएएनएस)| कर्नाटक पुलिस ने हसन जिले में एक चोर को कथित तौर पर पीटने और उसे उल्टा लटकाने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कित्तावारा गांव की रहने वाले मंजू को बेलूर तालुक के बेलवार में एक बागान से कॉफी के बीज चुराने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया था।
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान केपी राघवेंद्र, बेलावर गांव के केपी उमेशा, मल्लिगानुरू गांव के कीर्ति, डोनानामाने के सैमुअल और कित्तावारा गांव के नवीन राज के रूप में हुई है।
आरोपियों ने युवक को पकड़ने के बाद उसके हाथ-पैर बांध दिए और पूरी रात मारपीट करते रहे।
अगली सुबह उन्होंने उसे पेड़ से उल्टा लटका दिया और डंडों से पीटा और गाली-गलौज की। पुलिस ने कहा कि सूचना मिलने पर टीम पहुंची और चोर को छुड़ाया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
हासन के एसपी हरिराम शंकर ने पुष्टि की है कि घटना के सिलसिले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story