भारत

यूपी में पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में पांच गिरफ्तार

jantaserishta.com
3 Jan 2023 4:19 PM IST
यूपी में पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में पांच गिरफ्तार
x
कौशांबी (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के करारी इलाके में एक पुलिस पार्टी पर हमला करने के आरोप में एक परिवार के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
इस हमले में एक सब इंस्पेक्टर (एसआई) समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सोमवार देर रात श्रवण शुक्ला ने पुलिस को सूचना दी कि अर्का महावीर गांव में अदालत के रोक के बावजूद संतोष सरोज नाम के व्यक्ति और उसके परिवार के सदस्य उसकी जमीन पर अवैध निर्माण कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि अर्का महावीर चौकी प्रभारी सुमित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो शिकायत सही पायी।
उन्होंने कहा, जब सब इंस्पेक्टर ने उन्हें निर्माण कार्य रोकने के लिए कहा, तो उन्होंने पुलिस टीम पर हमला किया और पथराव किया।
हमले में थाना प्रभारी सुमित व दो सिपाही सत्य प्रकाश व मुकेश सिंह घायल हो गये।
एसपी ने बताया कि सुमित कुमार के सिर में चोट लगी है, उसे प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने कहा, 18 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। संतोष सरोज, उनके बेटे सचिन, पत्नी और दो बेटियों को गिरफ्तार किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story