भारत

अगवा कर छात्रा से गैंगरेप, पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया

jantaserishta.com
18 May 2023 1:31 PM IST
अगवा कर छात्रा से गैंगरेप, पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया
x

DEMO PIC 

एक रिश्तेदार के यहां वैवाहिक समारोह में आई थी।
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के गुमला जिले में 7वीं कक्षा की छात्रा का गैंगरेप करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा बिशुनपुर प्रखंड के एक गांव में वैवाहिक समारोह में भाग लेने आई थी। वहीं से उसे अगवा कर लिया गया था और इसके बाद उसका गैंगरेप किया गया था। वारदात सोमवार देर रात की है, जिसकी जानकारी पुलिस को अगले दिन मिली। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। बुधवार को सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
बताया गया कि लड़की अपने एक रिश्तेदार के यहां वैवाहिक समारोह में आई थी। घर में गीत-संगीत के बीच नाच गान चल रहा था। इसी बीच रात लगभग 10 बजे छात्रा के फोन पर उसकी सहेली का फोन आया। वह बात करने के लिए भीड़ वाली जगह से बाहर निकली तो बाहर खड़े चीरोडीह गांव निवासी अवधेश चीक बड़ाईक और गुलेंद्र उरांव वहां आए और नाबालिग का मुंह दबाकर सखुआ टोली पतरा ले गए, जहां आरोपियों ने उसका गैंगरेप किया।
वह बदहवासी की हालत में लौटी तो उसके परिजनों ने बिशुनपुर थाने में सभी आरोपियों खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी। गिरफ्तार आरोपियों में चीरोडीह निवासी अवधेश चीक बड़ाईक गुलेंद्र उरांव, कुलदीप भगत, सुनील उरांव और अनुज उरांव शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story