भारत

मेयर और उनके पति की हत्या का मामला, 2025 में पांच आरोपियों को मौत की सजा

jantaserishta.com
31 Oct 2025 3:03 PM IST
मेयर और उनके पति की हत्या का मामला, 2025 में पांच आरोपियों को मौत की सजा
x
जानें पूरा मामला.
नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के चित्तूर में एक सत्र न्यायालय ने आज यानी शुक्रवार को चित्तूर मेयर कटारी अनुराधा और उनके पति कटारी मोहन की हत्या के मामले में पांच आरोपियों को मौत की सजा सुनाई है. यह हत्या करीब एक दशक पहले 2015 में नगर निगम कार्यालय के अंदर हुई थी.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कोर्ट ने आरोपी चंद्रशेखर, जीएस वेंकटचलपति, जयप्रकाश रेड्डी, मंजूनाथ और वेंकटेश को दोषी ठहराया है.
एजेंसी के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने बताया कि नवंबर 2015 में हुए हथियारबंद हमले में चंद्रशेखर मुख्य आरोपी था. कोर्ट ने हत्या के इस जघन्य अपराध को 'दुर्लभतम' श्रेणी का माना है. कोर्ट ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत यह फैसला सुनाया है.
मेयर कटारी अनुराधा और उनके पति कटारी मोहन की हत्या 2015 में चित्तूर नगर निगम कार्यालय के अंदर हुई थी. हमलावरों ने बुर्का पहनकर नगर निगम कार्यालय में प्रवेश किया था. इस हमले में मेयर और उनके पति को चाकू और खंजर से निशाना बनाया गया था.
सेशन कोर्ट ने जिन पांच लोगों को मौत की सजा सुनाई है, उनमें मुख्य आरोपी चंद्रशेखर भी शामिल है. अन्य दोषियों के नाम जीएस वेंकटचलपति, जयप्रकाश रेड्डी, मंजूनाथ और वेंकटेश हैं. हत्या के इस मामले में कुल 23 लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिनमें से पांच को मौत की सजा दी गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null