भारत

Fitbit Sense 2, Versa 4, Inspire 3 फिटनेस वियरेबल भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Admin Delhi 1
30 Sep 2022 10:17 AM GMT
Fitbit Sense 2, Versa 4, Inspire 3 फिटनेस वियरेबल भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
x

गैजेट न्यूज़: Fitbit ने भारत में नेक्स्ट जेनरेशन वियरेबल्स को लॉन्च किया है। इसमें कंपनी ने Fitbit Versa 4 और Fitbit Sense 2 स्मार्टवॉच के साथ Fitbit Inspire 3 फिटनेस ट्रैकर को भी लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि नए लॉन्च किए गए तीनों ही गैजेट पुराने मॉडल्स से ज्यादा पतले और आरामदायक भी हैं। इनमें हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स जैसे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस रेस्पोंस आदि दिए गए हैं। Fitbit Versa 4 और Fitbit Sense 2 स्मार्टवॉच में 6 दिन का बैटरी बैकअप बताया गया है। Fitbit Inspire 3 में 10 दिन तक बैटरी बैकअप होने की बात कही गई है।

Fitbit Sense 2, Versa 4, Inspire 3 price in India, availability

Fitbit Sense 2 को ग्रे ग्रेफाइट, मिस्ट सॉफ्ट गोल्ड और व्हाइट प्लेटिनम में लॉन्च किया गया है। इसे अमेजन से 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Fitbit Versa 4 को ग्रेफाइट ब्लैक, पिंक सैंड और वॉटरफॉल ब्लू में लॉन्च किया गया है। इसे अमेजन से 20,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। Fitbit Inspire 3 की कीमत 8,999 रुपये है। इसे लिलेक ब्लिस, मिडनाइट जोन और मॉर्निंग ग्लो कलर्स में खरीदा जा सकता है। कंपनी की ओर से लॉन्च किए गए ये सभी वियरेबल्स 6 महीने की फिटबिट प्रीमियम मेंबरशिप के साथ आते हैं।

Fitbit Sense 2, Versa 4 specifications, features

Fitbit Versa 4 और Fitbit Sense 2 स्मार्टवॉच Android और iOS सपोर्ट के साथ हैं। इनमें 6 दिन की बैटरी लाइफ होने की बात कही गई है। 12 मिनट के चार्ज में ये एक दिन चल सकती है। डिस्प्ले में ऑलवेज ऑन मोड भी है। दोनों ही मॉडल्स में बिल्ट इन जीपीएस और साइड माउंटे़ नेविगेशन बटन है।

Fitbit Sense 2 को खासतौर पर हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें नया बॉडी रेस्पोंस सेंसर दिया गया है जो स्ट्रेस को मैनेज करने में मदद करता है। Fitbit की ECG ऐप PPG एल्गोरिदम के माध्यम से डिवाइस दिल से जुड़ी कई जानकारियां जुटा सकता है। इसके अलावा यह स्किन टेम्परेचर को भी माप सकता है। Fitbit Versa 4 को विशेष रूप से फिटनेस वियरेबल के तौर पर लॉन्च किया गया है। इसमें 40 से ज्यादा एक्सरसाइज मोड हैं। इसके अलावा इसमें एक्टिव जोन मिनट, डेली रीडीनेस स्कोर, रियल टाइम स्टैट्स आदि फीचर भी हैं।

Fitbit Inspire 3 specifications, features

Fitbit Inspire 3 एक फिटनेस ट्रैकर है जो इस्तेमाल में काफी आसान है, ऐसा कंपनी ने कहा है। इसमें 10 दिन तक बैटरी लाइफ दी गई है। इसमें चमकदार कलर डिस्प्ले मिलता है जिसमें ऑलवेज ऑन मोड भी है। यह वर्कआउट को अपने आप ही डिटेक्ट कर लेता है और 7 दिन तक का मोशन डेटा स्टोर कर सकता है। यह 50 मीटर तक पानी में वॉटर रसिस्टेंस को सपोर्ट करता है, जिसके कारण इसे तैराकी के दौरान भी पहना जा सकता है। इसमें ऑप्टिकल हार्ट रेट मॉनिटर है, SpO2 ब्लड ऑक्सीजन सेंसर है और एक एम्बियंट लाइट सेंसर भी है।

Next Story