भारत
फिट इंडिया : संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम में पहुंचे 'द ग्रेट खली'
jantaserishta.com
13 July 2025 9:14 AM IST

x
नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के सहयोग से रविवार को 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मशहूर डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर 'द ग्रेट खली' भी पहुंचे। खली का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रम से युवाओं को फिट रहने का मोटिवेशन मिलता है।
दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 'द ग्रेट खली' के नाम से मशहूर दलीप सिंह राणा ने आईएएनएस से कहा, "यहां युवाओं को देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा। इस तरह की एक्टिविटी से हमारे युवाओं को मोटिवेशन मिलेगा। पीएम नरेंद्र मोदी का सपना भारतीयों को फिट रखना है।"
पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन ने कहा, "लोग रविवार को सोने का दिन मानते हैं। वह इस दिन देर तक सोते हैं, लेकिन अगर आप सुबह जल्दी उठकर वॉक, जिम या फिर साइकिलिंग करेंगे, तो पूरे दिन ऊर्जा महसूस होती है। अगर रविवार के दिन सोते ही रहेंगे, तो आप थकान महसूस करेंगे।"
उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा, "मैं युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दूंगा। इससे न सिर्फ शरीर खराब होता है, बल्कि परिवार भी तबाह होता है। समाज का माहौल भी खराब होता है। अगर आपको नशा करना है, तो स्पोर्ट्स का नशा करो।"
गुरुग्राम में 10 जुलाई को टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या उनके पिता ने कर दी। द ग्रेट खली ने इस तरह की घटना को बेहद दुखद बताया है। उनका कहना है कि इस तरह की घटना फिर से नहीं होनी चाहिए। प्रधानमंत्री 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' की बात करते हैं, लेकिन यह घटना बेहद अफसोसजनक है।
'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' के 31वें संस्करण को करीब 6 हजार स्थानों पर आयोजित किया गया, जिसमें 50 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' के पिछले संस्करणों में सशस्त्र बलों से लेकर सफाई कर्मचारियों, डॉक्टर्स और डाकियों के समर्थन को सम्मान दिया गया। इस बार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के माध्यम से कॉर्पोरेट साझेदारी पर जोर दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





