भारत
'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल': मिलिंद सोमन महिला प्रतिभागियों के साथ शामिल हुए
jantaserishta.com
19 April 2026 10:19 AM IST

x
नई दिल्ली: मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिला प्रतिभागियों के साथ अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन भी शामिल हुए।
मिलिंद सोमन ने महिला प्रतिभागियों के साथ साइकिल चलाई और अन्य फिटनेस से जुड़ी गतिविधियों में शामिल हुए। इस दौरान अधिकांश महिला प्रतिभागी गुलाबी रंग के कपड़े पहने हुए थीं। महिलाओं के अलावा पुरुषों ने भी इस इवेंट में हिस्सा लिया।
साइकिल रैली को झंडा दिखा कर रवाना किया गया। इसमें बड़ी संख्या में हर उम्र वर्ग की महिलाएं शामिल हुईं। साइक्लिंग के अलावा महिलाओं ने डांस भी किया। मिलिंद सोमन ने महिलाओं के साथ रस्सी खींच कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।
सभी कार्यक्रमों के बाद मिलिंद सोमन ने कई महिलाओं को पुरस्कृत भी किया। 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन प्रत्येक रविवार को देश के अनेक हिस्सों में किया जाता है। केंद्र सरकार के युवा कल्याण और खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित इस इवेंट का उद्देश्य देशवासियों, खासकर युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता को बढ़ाना है। युवाओं में बढ़ रही मोटापे की समस्या को कम करने के लिए भी साइक्लिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। साइक्लिंग पर्यावरण के बेहतर बनाए रखने की दिशा में भी अहम है।
इस कार्यक्रम का आयोजन पूरी योजना के साथ किया जाता है। इवेंट के दौरान खेल और फिटनेस के क्षेत्र से जुड़े बड़े नामों के अलावा अन्य क्षेत्रों के सेलेब्रिटी को भी आमंत्रित किया जाता है। बड़े खिलाड़ियों और अभिनेताओं की देश में बड़ी फैन फॉलोइंग होती है, और युवा उनकी फिटनेस देख अपनी फिटनेस को बेहतर करने की दिशा में प्रेरित हो सकते हैं। इसी वजह से हर किसी न किसी मशहूर शख्सियत को 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम के दौरान आमंत्रित किया जाता है।
मिलिंद सोमन 60 साल के हो चुके हैं, लेकिन उनकी फिटनेस और ऊर्जा किसी 30 साल के युवा की तरह है। फिटनेस के क्षेत्र में देश के लाखों युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं। इसी वजह से उन्हें इस कार्यक्रम में बुलाया गया था। फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल अभियान की शुरुआत केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा दिसंबर 2024 में की गई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





