भारत

'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल': मांडविया और गंभीर ने युवाओं को दी खेल गतिविधियों में सक्रिय होने की सलाह

jantaserishta.com
30 Aug 2026 8:42 AM IST
फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल: मांडविया और गंभीर ने युवाओं को दी खेल गतिविधियों में सक्रिय होने की सलाह
x
नई दिल्ली: 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल इवेंट' का आयोजन नई दिल्ली में हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने हिस्सा लिया। इस दौरान मांडविया ने युवाओं से स्क्रिन से दूर रहने और खेल गतिविधियों में शामिल होकर फिट रहने की सलाह दी।
मीडिया से बात करते हुए मांडविया ने कहा, "संडे ऑन साइकिल का 88वां एडिशन है। देश भर में 25,000 से ज्यादा पर इसे आयोजित किया गया है। साइकिल चलाने का क्रेज पूरे देश में बढ़ रहा है, और 'संडे ऑन साइकिल' धीरे-धीरे लोगों के बीच एक पैशन बनता जा रहा है। साइकिल चलाना कसरत का एक बेहतरीन तरीका है। इससे प्रदूषण नियंत्रित हो सकता है, हम फिट रह सकते हैं, और ट्रैफिक की समस्या समाप्त हो सकती है। युवाओं को हर दिन एक घंटे के लिए मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन से दूर रहते हुए साइकिल चलाने और किसी खेल में हिस्सा लेते हुए खुद को फिट रखने की कोशिश करनी चाहिए।"
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर भी 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल इवेंट' में शामिल हुए। मीडिया से बात करते हुए गंभीर ने कहा, "सरकार के द्वारा आयोजित किया जाने वाला फिट इंडिया अभियान एक बेहतरीन पहल है। मेरा मानना है कि देश जितना स्वस्थ रहेगा, उतना ही मजबूत और आत्मनिर्भर रहेगा।"
उन्होंने कहा, "फिट इंडिया को एक इवेंट नहीं, बल्कि एक अभियान के नजरिए से देखा जाना चाहिए। युवा या जितने भी लोग इस अभियान से जुड़े हैं, उन्हें कोशिश करनी चाहिए कि इसे देश भर में फैलाएं और लोगों को फिटनेस के बारे में जागरूक करें। एक स्वस्थ और फिट देश ही मजबूत देश हो सकता है।"
दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में आयोजित 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल इवेंट' में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। इन प्रतिनिधियों को आयोजकों ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के रूप में गौतम गंभीर के अलावा, मशहूर पहलवान और अभिनेता संग्राम सिंह, अभिनेत्री मुधरिमा तुली शामिल हुए। आयोजकों ने अतिथियों को फूल और बुके देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हर उम्र वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। साइकलिंग के अलावा कई अन्य खेल गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story