भारत
दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर फिट इंडिया कल्ट योगाथॉन का आयोजन
jantaserishta.com
21 Jun 2025 12:03 PM IST

x
नई दिल्ली: 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम के साइकिलिंग वेलोड्रोम में फिट इंडिया कल्ट योगाथॉन का भव्य आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में योग प्रेमी, खिलाड़ी, बॉलीवुड हस्तियां और गणमान्य लोग शामिल हुए, जिन्होंने योग के माध्यम से स्वस्थ और एकजुट भारत का संदेश दिया।
कल्ट फिट के सहयोग से आयोजित इस योगाथॉन का उद्देश्य योग को लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बनाने और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था। सुबह के इस सत्र में सैकड़ों लोगों ने एक साथ योग किया, जिससे स्वास्थ्य और एकता की भावना झलकी।
कार्यक्रम में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने हिस्सा लिया। उन्होंने योग को भारत का प्राचीन उपहार बताया और इसके शारीरिक व मानसिक लाभों पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "योग न केवल स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान भी बढ़ाता है।"
इस अवसर पर खेल मंत्रालय के सचिव हरिरंजन राव और खेल व मनोरंजन क्षेत्र की कई हस्तियां भी मौजूद थीं। योगाथॉन में भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल और रेस वॉकर प्रियंका गोस्वामी ने हिस्सा लिया। बॉलीवुड सितारे जैकी भगनानी, रकुलप्रीत सिंह और मधुरिमा तुली भी शामिल हुए। इन सबकी मौजूदगी ने प्रतिभागियों में योग के प्रति उत्साह जगाया।
सेलिब्रिटिज ने लोगों से फिटनेस को प्राथमिकता देने और योग को अपनाने की अपील की। उनके मुताबिक, इस मूवमेंट का लक्ष्य फिटनेस को भारतीय जीवनशैली का हिस्सा बनाना है। योगाथॉन जैसी पहलें इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं, जो योग के जरिए शारीरिक संतुलन, मानसिक शांति और राष्ट्रीय स्वास्थ्य को बढ़ावा देती हैं। इस तरह का आयोजन न केवल योग के महत्व को रेखांकित करता है, बल्कि देशवासियों को एकजुट होकर स्वस्थ भविष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित भी करता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





