भारत

गलवान हमले का पहला VIDEO आया सामने...चीन ने भारत को दिखाया 'हमलावर'

Admin2
19 Feb 2021 2:22 PM GMT
गलवान हमले का पहला VIDEO आया सामने...चीन ने भारत को दिखाया हमलावर
x

लद्दाख के गलवान घाटी में हुई झड़प में चीनी सैनिकों की मौत का सच स्वीकार करने के बाद इस घटना का एक वीडियो भी जारी किया गया है। जिसमें गलवान में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच टकराव को दिखाया गया है। चीनी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने इस वीडियो को जारी कर भारतीय सेना पर हमला करने का उल्टा आरोप भी लगाया है। हालांकि, भारत के तरफ से इस वीडियो को लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। वहीं, कई विशेषज्ञों ने भी इस वीडियो को पुराना बताया है। इस वीडियो में नदी के किनारे चीनी पोस्ट दिखाई दे रही है। जिसके बाद के सीन में भारतीय सेना के एक अधिकारी आक्रामक चीनी सैनिकों के साथ खड़े दिखाई देते हैं। इस घटना के तुरंत बाद सैकड़ों की संख्या में चीनी सैनिक लाठी-डंडों के साथ भारतीय सैनिकों को घेरते नजर आते हैं। इसके बाद के सीन में कई चीनी सैनिक घायल अवस्था में जमीन पर पड़े हुए दिखाई देते हैं। वीडियो के अंत में गलवान हिंसा में मारे गए चीनी सैनिकों की तस्वीरों को दिखाया गया है।

चीन की सेना ने गलवान घाटी में भारतीय जवानों के हाथों मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और एक वीडियो भी जारी किया है। चीन ने मारे गए 4 सैनिकों के नाम भी बताए हैं। ये हैं-चेन होंगजून, चेन श‍िआंगरोंग, शियाओ सियुआन, वांग झुओरान। चीनी सेना ने कहा कि इन सैनिकों ने राष्‍ट्रीय संप्रभुता और अपनी जमीन की रक्षा करते हुए जान दे दी। मारे गए चीनी सैनिकों में एक बटैलियन कमांडर और तीन सैनिक थे। संघर्ष के दौरान चीनी सेना का रेजिमेंटल कमांडर गंभीर रूप से घायल हो गया था।


Next Story