भारत

पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर गया जेल, अब की शादी, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
29 Aug 2022 5:09 PM IST
पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर गया जेल, अब की शादी, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

युवक जब जेल से छूटा तो उसने 6 माह की बेटी को गोद में लेकर प्रेमिका से शादी कर ली.

शेखपुरा: बिहार के शेखपुरा में युवक ने पहले एक लड़की को प्रेम जाल में फंसाया. इसके बाद लड़की जब प्रेग्नेंट हो गई तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया. प्रेम में धोखा खाने के बाद पीड़िता ने महिला थाने में युवक के खिलाफ केस दर्ज करा दिया. पुलिस ने केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. युवक जब जेल से छूटा तो उसने 6 माह की बेटी को गोद में लेकर प्रेमिका से शादी कर ली.

यह मामला शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड के गांव का है. यहां की एक 20 साल की लड़की का उसकी चचेरी बहन के देवर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. लड़की का प्रेमी लखीसराय के चानन थाना के गांव का रहने वाला है. जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो उसने प्रेमी से शादी करने को कहा, लेकिन प्रेमी ने इनकार कर दिया.
प्रेमी के शादी से इनकार करने के बाद लड़की ने महिला थाने में केस दर्ज करा दिया. इस पर पुलिस ने युवक को अरेस्ट कर जेल भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष चंदना कुमारी ने बताया कि आरोपी युवक को 3 माह पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था.
इसके बाद जब वह जेल से छूटा तो होश ठिकाने आ गए. उसने लड़की के साथ मंदिर में शादी रचा दी. शुक्रवार को यह शादी शेखपुरा के अरधौती पोखर स्थित मंदिर में की गई, जहां दोनों के परिवार के लोग भी शामिल हुए. जब युवक जेल में बंद था तो उसी दौरान लड़की मां बन गई. उसकी 6 महीने की बच्ची है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story