पहले अस्पताल से बेटे को नीचे फेंका, फिर मरीज पिता ने भी छलांग लगाई, दोनों की मौत

यूपी के बरेली जिले के गंगाशील अस्पताल में भर्ती मरीज ने शुक्रवार की दोपहर 10 साल के बेटे संग छत से कूदकर जान दे दी। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मरीज 4 दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुलाबनगर का रहने वाला दीपक कश्यप 4 साल पहले तक दुकान चलाता था। मां ने बताया कि वह नशे का आदी था और मानसिक रूप से परेशान था। दुकान बंद होने की वजह से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





