पहले पति ने पत्नी के साथ जमकर पी शराब, फिर मारकर भूल भी गया, पढ़े पूरी स्टोरी

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: दिल्ली के फतेहपुर बेरी में पति ने पहले पत्नी के साथ जमकर शराब पी. फिर दोनों में खाना परोसने को लेकर झगड़ा हुआ. झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि पति ने पत्नी का मुंह तकिए से दबा दिया. पत्नी की दम घुटने से मौत हो गई. लेकिन पति इससे बेखबर था और वह पूरी रात लाश के साथ ही सोया रहा. सुबह जब पत्नी को उठाने की कोशिश की तो वह नहीं उठी. घबराकर उसने दोस्त को फोन किया और बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो गई. दोस्त ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





