पहले ड्राइवर की हत्या फिर शव वैन के साथ जलाया गया, मौके पर पहुंचे डीएसपी ने दिया ये बयान

DEMO PIC
दुमका: दुमका जिला के टोंगरा थाना क्षेत्र के बेलियाजोड़ जंगल में अज्ञात लोगों ने वैन चालक की हत्या कर शव को जला दिया। मृतक युवक की पहचान जामताड़ा के कुंडहित थाना के बाबूपुर गांव निवासी काजल मंडल के रूप में हुई। सोमवार की रात करीब 10 बजे ग्रामीणों ने कुंडहित थाना की पुलिस को बेलियाजोड़ जंगल में एक वैन में आग लगने की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस रात में ही घटनास्थल पर पहुंच गई थी। मौके पर पहुंचे डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए मृतक के शव को वाहन में रखकर जला दिया गया है। युवक खुद की मारुति वैन भाड़े पर चलाता था। घटनास्थल पर पड़े चप्पल से मृतक की पत्नी ने शव की शिनाख्त की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





