भारत

यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में सर्दी की पहली बर्फबारी जारी

jantaserishta.com
4 Jan 2023 8:22 AM IST
यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में सर्दी की पहली बर्फबारी जारी
x
DEMO PIC 
देहरादून/उत्तरकाशी (आईएएनएस)| जहां एक तरफ मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के कहर जारी है। वहीं आज उत्तराखंड के चार धामों में से एक गंगोत्री धाम में सर्दी की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है। पिछले दिनों उत्तराखंड के कई इलाको में बूंदाबांदी होने से मौसम में ठंडक व तापमान में भी गिरावट देखी गई। आज शाम होते ही गंगोत्री धाम में भारी बर्फबारी देखने को मिल रही है। जिसे उत्तराखंड के निचले इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं।
उत्तरकाशी जनपद में नए वर्ष की पहला हिमपात शुरू हो गया। गंगाघाटी में गंगोत्री, मुखवा, धराली, झाला, सुखी तो वही यमुनाघाटी में यमुनोत्री मंदिर सहित कई क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है। वहीं आज सुबह से उत्तरकाशी जनपद के ऊपरी क्षेत्रों में मौसम खराब हो चुका था। और दिन होते ही ऊपरी क्षेत्रों में जमकर हिमपात शुरू हुआ। वहीं नए वर्ष के तीसरे दिन यमुनोत्री, गंगोत्री, हर्षिल, झाला, सुखी, मां गंगा के मायके में मुखवा में जमकर हिमपात हो रहा है।
लंबे समय से लोग हिमपात और बारिश होने की उम्मीद लगाए बैठे थे। आज हिमपात शुरू होने से लोगों के चेहरे खिल उठे है। बर्फबारी रात भर यूं ही जारी रही, तो कल सुबह तक पूरी घाटी बर्फ की सफेद चादर से ढक जाएगी। ऊपरी क्षेत्रों जहां बर्फबारी हो रही है। वही निचले इलाकों में शीत लहर के चलते स्थानीय लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story