भारत

18वीं लोकसभा का पहला सत्र नए संसद भवन में शुरू, PM मोदी ने सांसद के रूप में ली शपथ

jantaserishta.com
24 Jun 2024 11:10 AM IST
18वीं लोकसभा का पहला सत्र नए संसद भवन में शुरू, PM मोदी ने सांसद के रूप में ली शपथ
x

नई दिल्ली: 18वीं लोकसभा का पहला सत्र नए संसद भवन में शुरू हुआ. PM मोदी ने सांसद के रूप में ली शपथ. विपक्ष के हंगामे के साथ शुरू हुआ 18वीं लोकसभा का सत्र.

पीएम मोदी ने कहा,'अगर हमारे देश के नागरिकों ने लगातार तीसरी बार किसी सरकार पर भरोसा किया है, तो इसका मतलब है कि उन्होंने सरकार की नीतियों और नीयत पर मुहर लगाई है. मैं आप सभी के समर्थन और भरोसे के लिए आभारी हूं. सरकार चलाने के लिए बहुमत जरूरी है, लेकिन देश चलाने के लिए आम सहमति जरूरी है.'
लोकसभा सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा,'18वीं लोकसभा नए संकल्पों के साथ काम करेगी.' उन्होंने कहा,'यह नई उमंग, नए उत्साह और नई गति को प्राप्त करने का अवसर है. विश्व का सबसे बड़ा चुनाव बहुत ही शानदार और गौरवमय तरीके से संपन्न हुआ है. यह 140 करोड़ भारतवासियों के लिए गर्व की बात है.'

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story