भारत

पश्चिम मध्य रेलवे में अखिल रेल हिंदी प्रतियोगिताओं का पहला दौर संपन्न

Nilmani Pal
10 Jun 2022 12:36 PM GMT
पश्चिम मध्य रेलवे में अखिल रेल हिंदी प्रतियोगिताओं का पहला दौर संपन्न
x

जबलपुर। मुख्य राजभाषा अधिकारी, श्री शोभन चौधुरी के मार्गदर्शन में पश्चिम मध्य रेलवे, मुख्यालय में दिनांक 09.06.2022 एवं 10.06.2022 दो दिन अखिल रेल हिंदी प्रतियोगिताओं के प्रथम दौर का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत दिनांक 09.06.2022 को प्रथम सत्र में हिंदी टिप्पण एवं आलेखन प्रतियोगिता का तथा दूसरे सत्र में ''आजादी का अमृत महोत्सव-भारतीय रेल की भूमिका'' विषय पर हिंदी निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसी क्रम में आज दिनांक 10.06.2022 को ''राष्ट्रीय एकता में हिंदी भाषा और भारतीय रेल की भूमिका'' विषय पर हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में श्री संजय सिन्हा, सहायक कार्मिक अधिकारी, कार्मिक विभाग, मुख्यालय तथा श्री नवीन कुमार चतुर्वेदी, सेवानिवृत्त प्राचार्य निर्णायक मंडल के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन श्री राज रंजन श्रीवास्तव, राजभाषा अधिकारी द्वारा किया गया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यालय सहित तीनों मंडलों तथा दोनों कारखानों में इस तरह की प्रतियोगिताएं प्रतिवर्ष आयोजित की जाती हैं। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों के बीच क्षेत्रीय स्तर पर दूसरे दौर की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। दूसरे दौर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कर्मचारी अखिल रेल हिंदी प्रतियोगिताओं में पश्चिम मध्य रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Next Story