भारत

पहले रेप और अब किया मर्डर, पढ़े 17 साल के लड़के की पूरी स्टोरी

jantaserishta.com
2 July 2022 9:11 AM IST
पहले रेप और अब किया मर्डर, पढ़े 17 साल के लड़के की पूरी स्टोरी
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: मुंडका में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी 17 वर्षीय नाबालिग ने गुरुवार को मामले में गवाह 12 वर्षीय किशोर की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी मार्च में बाल सुधार गृह से बाहर आया था और तभी से नाबालिग को बदला लेने की धमकी दे रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार शाम को सूचना मिली कि एक नाबालिग ने अपने दोस्त के साथ मिलकर 12 वर्षीय किशोर की सावदा रेलवे लाइन के पास हत्या कर दी है। लोगों ने उसे पकड़ रखा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाया कि ब्लेड से किशोर का गला रेता गया था। साथ ही सिर पर ईंट से वार किया गया था। पुलिस ने आरोपी नाबालिग और उसके साथी को भी धर दबोचा।

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी नाबालिग पर 2019 में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में 12 वर्षीय किशोर ने गवाही दी थी। आरोपी बाल सुधार गृह से बाहर आया तो वह गवाह किशोर को धमकी देने लगा। गुरुवार को मौका मिलने पर उसने बदला लेने के लिए किशोर की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने मृतक के घर पहुंचकर उसके भाई को जानकारी भी दी ताकि उसकी दहशत बनी रहे और कोई गवाही न दे।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले ब्लेड से गला रेता और फिर ईंट से सिर कूंच डाला था। इतना ही नहीं, इसके बाद मृतक के घर पर जाकर उसके भाई को धमकी भी दी। लोगों ने आरोपी मौके पर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story