भारत

आईएएस टीना डाबी के बच्चे की पहली तस्वीर सामने आई

jantaserishta.com
3 Oct 2023 8:58 AM IST
आईएएस टीना डाबी के बच्चे की पहली तस्वीर सामने आई
x
जयपुर: टीना डाबी देश की सबसे चर्चित आईएएस अधिकारियों में शुमार हैं। वे अपने काम और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। राजस्थान के जैसलमेर की कलेक्टर रहीं डाबी हाल ही में मां बनी हैं। उन्होंने अपने पहले बेटे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म के बाद से ही हर कोई उसकी पहली झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। अब उनके सभी चाहने वालों की यह मुराद पूरी हो गई है। दरअसल, दो अक्‍टूबर को टीना डाबी के बेटे की तस्वीर वायरल हो रही है।
टीना डाबी की छोटी बहन रिया डाबी भी राजस्‍थान कैडर में आईएएस अधिकारी हैं। रिया ने आईपीएस मनीष कुमार से शादी की है। दो अक्टूबर को मनीष कुमार का जन्मदिन था। मनीष रिश्ते में टीना के बेटे के मौसा लगते हैं। इस मौके पर टीना डाबी ने मनीष कुमार को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की। जिसमें मनीष नवजात को गोद में खिलाते और खूब लाड़-प्यार करते दिख रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हैप्‍पी बर्थडे मौसा जी।'




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story