भारत
तुर्की में आए भूकंप में मदद के लिए एनडीआरएफ की पहली टीम रवाना
jantaserishta.com
7 Feb 2023 9:35 AM IST

x
गाजियाबाद (आईएएनएस)| तुर्की, सीरिया समेत पांच से ज्यादा देश सोमवार सुबह भूकंप के भीषण झटकों से दहल गए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है और घायलों की संख्या कई हजारों के पार पहुंच चुकी है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए भारत ने भी हरसंभव मदद का ऐलान किया है। इसके लिए गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से एनडीआरएफ की टीम मंगलवार तड़के 3 बजे तुर्की के लिए रवाना हुई। यह पहली टीम है जो रवाना हो चुकी है और दूसरी टीम भी रवाना की जा रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस मुद्दे को लेकर अहम बैठक की और राहत व बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की दो टीमों को डॉग स्क्वॉयड व दवाइयों के साथ तत्काल भेजने का फैसला हुआ। इसके बाद गाजियाबाद के हिंडन एयर बेस से एनडीआरएफ की पहली टीम रात 3 बजे रवाना हुई, इसमें 51 लोग शामिल हैं।
गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर स्थित 8वीं बटालियन एनडीआरएफ की पहली टीम डिप्टी कमांडेंट दीपक तलवार के नेतृत्व में रवाना हुई।
— Arindam Bagchi (@MEAIndia) February 6, 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





