भारत

आगरा में जी 20 देशों की पहली मीटिंग का हुआ शुभारंभ

Admin Delhi 1
11 Feb 2023 2:56 PM IST
आगरा में जी 20 देशों की पहली मीटिंग का हुआ शुभारंभ
x

आगरा: यूपी के जनपद आगरा में आज शनिवार से जी-20 देशों की पहली मीटिंग होटल ताज कंवेंशन में आरंभ हो चुकी है। इस बैठक का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया। मीटिंग में प्रदेश सरकार की मंत्री बेबी रानी मौर्य भी हिस्सा ले रहीं हैं। समिट की इस मीटिंग में महिला सशक्तिकरण विषय पर चर्चा होनी है।

इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, कमिश्नर अमित गुप्ता, एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ आदि मौजूद रहे।

Next Story