भारत

युवक को पहले शराब पिलाया, फिर पत्नी से किया गैंगरेप

jantaserishta.com
24 Sept 2023 12:03 AM IST
युवक को पहले शराब पिलाया, फिर पत्नी से किया गैंगरेप
x
पति से सामने दिए वारदात को अंजाम.
बस्ती, बस्ती न्यूज़, गैंगरेप ,उत्तरप्रदेश, Basti, Basti News, Gang Rape, Uttar Pradesh,: दो पड़ोसियों ने एक महिला के साथ उसके पति के सामने गैंगरेप किया. दोनों आरोपी घर में खाना खाने आए थे. वहां उन लोगों ने युवक को पहले ज्यादा शराब पिला दी. युवक के नशे में होने के बाद दोनों ने उसकी पत्नी से गैंगरेप किया. इसके बाद दोनों घर से भाग गए.
घटना 20 सितंबर की रात को रुधौली थाना क्षेत्र के एक गांव की है. लेकिन मरने से पहले मृतका का विडियो वायरल हुआ. घटना से आहत पति-पत्नी ने 21 सितंबर की सुबह सल्फास की गोली खा ली. पति की 21 सितंबर को बस्ती के जिला अस्पताल में मौत हो गई थी. वहीं पत्नी की अगले दिन 22 सितंबर को गोरखपुर के जिला अस्पताल में मौत हुई. मरने से पहले दोनों ने अपने बच्चों से अपना एक वीडियो भी बनवाया था. जिसमें उन्होंने पूरी घटना बताई है.
इस मामले में महिला के देवर ने गैंगरेप का केस दर्ज करवाया है. पुलिस ने घटना के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी का नाम त्रिलोकी (40) है. वहीं दूसरा आरोपी नाबालिग है. उसको बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है. घटना में जमीनी विवाद होना भी बताया जा रहा है. पुलिस आरोपियों से जमीनी विवाद और गैंगरेप को लेकर पूछताछ कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story