भारत

नए वर्ष की पहली लोक अदालत 9 मार्च को

Nil dhankar
4 March 2024 10:33 AM IST
नए वर्ष की पहली लोक अदालत 9 मार्च को
x

रायसेन। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और जबलपुर हाईकोर्ट के निर्देश अनुसार वर्ष 2024 में समस्त न्यायालय में नेशनल लोक अदालतों के आयोजन के लिए तारीख निर्धारित की गई है।

जिसके तहत 9 मार्च, 11 मई,14 सितंबर और 14 दिसंबर को नेशनल लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। इन लोक अदालत में न्यायालय में लंबित सभी राजीनामा योग्य सिविल और आपराधिक प्रकरणों समझौतों के आधार पर निराकरण किया जाएगा।

Next Story