भारत

पहले पत्नी और बेटी को मारा, फिर पति ने दी जान, हत्या और सुसाइड से दहला इलाका

jantaserishta.com
16 May 2023 2:41 PM IST
पहले पत्नी और बेटी को मारा, फिर पति ने दी जान, हत्या और सुसाइड से दहला इलाका
x
गूगल पर सर्च किया ये...
नई दिल्ली (आईएएनएस)| डीएमआरसी में एक 43 वर्षीय मेंटेनेंस सुपरवाइजर ने शाहदरा इलाके में कथित तौर पर अपनी पत्नी और छह साल की बेटी की हत्या के बाद फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति ने अपने 13 वर्षीय बेटे को भी मारने का प्रयास किया, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नाबालिग लड़का अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
जांच में पता चला कि आरोपी ने जघन्य कृत्य से ठीक पहले फांसी के फंदे की गांठ बांधने की जानकारी के लिए ऑनलाइन सर्च किया था।
अपराध स्थल पर अधिकारियों ने तीनों लोगों के शव बरामद किए, जबकि फोरेंसिक दल आगे के साक्ष्य के जांच कर रहा है।
परिवार शाहदरा के ज्योति कॉलोनी में रहता था। व्यक्ति की पहचान सुशील, उसकी पत्नी अनुराध और उनकी बेटी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सुशील ईस्ट विनोद नगर डिपो में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में मेंटेनेंस सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था।
पुलिस के अनुसार, पुलिस कंट्रोल रूम को दोपहर करीब 12.04 बजे फोन आया था, जिसमें फोन करने वाले ने शख्स ने कहा कि उसका सहयोगी सुशील मंगलवार को काम पर नहीं आया। जब उसने उसे फोन किया तो सुशील रो रहा था और उसने कहा कि उसने सभी को मार डाला है।
कॉल पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, जहां उन्हें तीन शव मिले। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुशील फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया, जबकि अनुराधा और उसकी बेटी को चोटें लगी थीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
सुशील का 13 वर्षीय बेटा भी चाकू के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीमें क्राइम सीन का मुआयना कर रही हैं।
अधिकारी ने कहा, प्रथम दृष्टया यह हत्या, हत्या के प्रयास और आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। आगे की जांच चल रही है और टीमें सभी कोणों से घटना की जांच कर रही हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story