भारत
पहले पत्नी और बेटी को मार डाला, फिर खुद लगाया मौत को गले
jantaserishta.com
5 April 2024 4:50 PM IST

x
एक घर से तीन शव मिलने से फैली सनसनी.
नई दिल्ली: दिल्ली के निहाल विहार इलाके से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां 42 वर्षीय एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी और इसके बाद अपनी बेटी को मौत के घाट उतार दिया। फिर उस शख्स ने पंखे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। इन सभी के शव के बारे में इनके बेटे के जरिए पता चला, जो काम के बाद अपने घर लौटा था।
मृतक की पहचान अजय, टीना (38) और वर्षा केे रूप में हुई। यह सभी निहाल विहार के गली नंबर 5 में रहते थे। इस जानकारी को साझा करतेे हुए पुलिस ने कहा कि शुक्रवार सुबह 9: 30 बजे पीसीआर को कॉल के जरिए इस घटना के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची।
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस को अजय पंखे से लटकता हुआ मिला। उसका शव लहूलुहान अवस्था में दिखा। टीना और वर्षा का शव बेड पर पड़ा हुआ था। दोनों का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ था, जिसे देखकर ऐसा लग रहा था कि हमलावर ने उन्हें किसी धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा है। वहीं, उनका रूम भी अंदर से बंद पड़ा हुआ था।
पुलिस उपायुक्त (बाहरी) जिमी चिरम ने कहा, "फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। मामले की जांच जारी है। मृतक अजय हलवाई का काम करता था, जिसका 22 वर्षीय बेटा कुशल है, जो कि इलेक्ट्रिशियन है। कुशल काम से वापस लौटा तो उसने अपने परिवार के सभी सदस्यों के शव लहूलुहान अवस्था में पड़े हुए देखे।"
डीसीपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि अजय ने ही अपनी पत्नी और बेटी की हत्या किसी धारदार हथियार से की। इसके बाद उसने खुदकुशी कर ली। डीसीपी ने कहा, "इस पूरे मामले में आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।"
Tagsदिल्लीनिहाल विहारदिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसक्राइम न्यूज़आत्महत्याहत्याDelhiNihal ViharDelhi NewsDelhi PoliceCrime NewsSuicideMurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





