भारत
पहले अपहरण, फिर 6 महीने तक लूटी इज्जत, थाने पहुंची पीड़िता
jantaserishta.com
27 Aug 2025 5:00 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
शिकायत हुई दर्ज.
बालासोर: ओडिशा के बालासोर से एक महिला के साथ गैंगरेप का रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि एक शख्स के द्वारा किडनैप किए जाने के बाद 23 साल के महिला के साथ 6 माह में कई लोगों द्वारा रेप किया गया.
मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.उसने बताया कि उसे अगवा करके पिछले छह महीनों से मयूरभंज जिले के बारीपदा में रखा गया है. यहां उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और उसे फिजिकली टॉर्चर भी किया गया.
महिला ने बताया कि वह हाल ही में किसी तरह वहां से भागने में कामयाब रही और उसने भोगराई पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. भोगराई पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक रोहित कुमार बल ने बताया कि महिला की मां ने 3 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी एक व्यक्ति के साथ भाग गई है और उसके 3 लाख रुपये से ज़्यादा के गहने साथ ले गई है. शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. अधिकारी ने बताया कि महिला को बालासोर के एक रिहैब सेंटर भेजा गया और बुधवार को उसकी मेडिकल जांच कराई गई. उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





