भारत

पहली पारी समाप्त, मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया 156 रनों का टारगेट

jantaserishta.com
21 April 2022 9:20 PM IST
पहली पारी समाप्त, मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया 156 रनों का टारगेट
x
बड़ी खबर

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2022 का 33वां मुकाबला डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। सीएसके के कप्तान रविंद्र जडेजा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा के नाबाद अर्धशतक की मदद से मुंबई ने चेन्नई के सामने रखा 156 रनों का लक्ष्य रखा है। मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। पहले ही ओवर में रोहित शर्मा और ईशान किशन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद ब्रेविस (4) के रूप में मुंबई को तीसरा झटका लगा। पावरप्ले में तीन विकेट खोने के बाद मुंबई को सूर्यकुमार यादव (32) ने संभाला मगर 8वें ओवर में सेंटनर ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। तिलक वर्मा ने अंत में 51 रन की नाबदा पारी खेलते हुए टीम के स्कोर को 155 के स्कोर तक पहुंचाया। चेन्नई के लिए मुकेश चौधरी ने तीन और ड्वेन ब्रावो ने दो विकेट लिए।

सीएसके ने दो और मुंबई ने तीन बदलाव किए हैं। सीएसकी की टीम में प्रिटोरियस और सेंटनर की एंट्री हुई है, वहीं मुंबई के लिए मेरेडिथ और रितिक डेब्यू करेंगे और टीम में डेनियल सैम्स की वापसी हुई है। मुंबई और चेन्नई आईपीएल की दो सबसे सफल टीम हैं। मुंबई ने जहां 5 बार खिताब जीता है, वहीं गत चैंपियन चेन्नई ने 4 बार ट्रॉफी उठाई है। मगर इस सीजन दोनों ही टीमों की हालत पतली दिखाई दे रही है। सीजन की पहली जीत को तरस रही रोहित शर्मा की एमआई प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें पायदान पर है, वहीं रविंद्र जडेजा की सीएसके 6 में से एक मैच जीतकर 9वें स्थान पर है। इन चैंपियन टीम की ऐसा प्रदर्शन देख फैंस भी निराश है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले को आईपीएल के 'एल क्लासिको' के नाम से जाना जाता है। जब भी यह दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ मैच खेलने मैदान पर उतरती है तो रोमांच अपने चरम पर होती है। ऐसे में आज भी फैंस को एक बेहतरीन मुकाबले की उम्मीद रहेगी। बात हेड टू हेड मुकाबलों की करें तो मुंबई इंडियंस का चेन्नई सुपर किंग्स पर दबदबा रहा है। मुंबई 19-13 से चेन्नई से आगे चल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story