भारत
कॉलेज में हैवानियत: पहले नशे का इंजेक्शन लगाया, फिर किया गया गैंगरेप
jantaserishta.com
4 Nov 2022 1:19 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
बदमाशों ने गैंगरेप का वीडियो भी बनाया गया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी.
हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता के पिता ने गांव के ही पांच युवकों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 10 अक्टूबर को दोपहर में कोचिंग जा रही थी. उसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने उसे जबरन रोका और नशे का इंजेक्शन लगा दिया. जिसकी वजह से वो अपना होश खो बैठी फिर सभी आरोपी उसे एक इंटर कॉलेज के परिसर में ले गए. जहां उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. बदमाशों ने गैंगरेप का वीडियो भी बनाया गया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी.
पुलिस ने आईपीसी की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि सभी घटना को अंजाम देने के बाद नाबालिग को कोचिंग छोड़कर चले गए. पांचों आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही सभी दबोच लिया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





