भारत
नाबालिग लड़की के साथ पहले गैंगरेप, फिर जिंदा दफनाने की कोशिश
jantaserishta.com
26 July 2025 9:30 AM IST

x
2 गिरफ्तार.
जगतपुर: ओडिशा के जगतपुर जिले में बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया गया. इसके बाद जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपियों ने उसे जिंदा दफनाने की कोशिश की. इस वारदात में शामिल तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरा आरोपी फरार है. पुलिस ने इस पूरे मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के अनुसार, जगतपुर के बनशबारा गांव के रहने वाले दो भाई, भाग्यधर दास और पंचानन दास के साथ तीसरे एक और आरोपी तुलु बाबू ने नाबालिग लड़की के साथ लंबे समय तक गैंगरेप किया. इस दौरान लड़की पांच माह की गर्भवती हो गई. जब आरोपियों को इस बात का पता चला तो उन्होंने कृत्य को छिपाने के लिए लड़की को जिंदा दफनाने की कोशिश की. हालांकि, समय रहते इस बारे में पता चल गया तो लड़की को बचा लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई.
इस घटना के बाद पीड़ित लड़की को इलाज के लिए जिला मुख्यालय के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह डॉक्टरों की निगरानी में है. पीड़िता के पिता ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की और छापेमारी कर भाग्यधर दास और पंचानन दास को अरेस्ट कर लिया. तीसरा आरोपी तुलु बाबू गांव छोड़कर फरार हो गया है. पुलिस उसकी तलाश में है. स्थानीय लोगों में नाबालिग लड़की के साथ हुई इस घिनौनी वारदात को लेकर भारी आक्रोश है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और फरार आरोपी को जल्द पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





