भारत

मनोहर कॉलेज के पास पहली मंजिल की दीवार गिरी, तीन लोग घायल

Shantanu Roy
1 July 2023 11:10 PM IST
मनोहर कॉलेज के पास पहली मंजिल की दीवार गिरी, तीन लोग घायल
x
बड़ी खबर
मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के धारावी इलाके में मनोहर कॉलेज के पास एक घर की पहली मंजिल की सामने की तरफ की दीवार का कुछ हिस्सा गिरने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका यानी बीएमसी ने बताया कि घायलों की हालत स्थिर है। उनका सायन अस्पताल में इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के धारावी इलाके में मनोहर कॉलेज के पास एक घर की पहली मंजिल की सामने की तरफ की दीवार का कुछ हिस्सा गिर गया। इससे तीन लोग घायल हो गए।घायलों को सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। बीएमसी ने यह जानकारी दी।

Next Story