भारत
घिनौनी करतूत! नौकरी का पहला ही दिन और...सुरक्षाकर्मी पर कसा शिकंजा
jantaserishta.com
10 May 2026 8:16 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
पुणे: पुणे की एक हाउसिंग सोसाइटी से सामने आई घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और मानवता दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जिस सुरक्षाकर्मी पर सोसाइटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, उसी पर चार मासूम बच्चियों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है. भोसरी एमआईडीसी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है. आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गोंडा का रहने वाला दिनेश चौधरी के रूप में हुई है, जो सोसाइटी में वॉचमैन के पद पर तैनात था और यह उसका पहला ही दिन था.
पुलिस के अनुसार आरोपी ने 6, 8, 8 और 10 साल की चार बच्चियों को बहाने से फुसलाया. उसने उन्हें ‘टेरेस पर पानी की टंकी दिखाने’ का लालच दिया और बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर ले गया, जहां उनके साथ अश्लील हरकतें कीं और जबरदस्ती करने का प्रयास किया.
घटना के बाद आरोपी ने बच्चियों को धमकाया कि अगर उन्होंने किसी को बताया तो उन्हें जान से मार देगा. धमकी से डरी बच्चियां घर लौट आईं, लेकिन 10 वर्षीय बच्ची ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी मां को पूरी घटना बताई.
जैसे ही माता-पिता को घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. इस खुलासे के बाद परिवार और सोसाइटी में दहशत का माहौल बन गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और आरोपी को हिरासत में ले लिया.
भोसरी एमआईडीसी पुलिस ने आरोपी दिनेश चौधरी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है. इस घटना ने रिहायशी इलाकों में बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठ रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





