साल का पहला चक्रवाती तूफान 'असानी', गृह मंत्रालय ने की तैयारियों की समीक्षा, जानें विभिन्न राज्यों पर होगा क्या असर

नई दिल्ली: साल 2022 के पहले चक्रवाती तूफान 'आसनी' को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से के ऊपर एक कम दबाव क्षेत्र बन गया है. मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर बेहद ही भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. निकोबार द्वीप समूह में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई जा रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग बुलेटिन के मुताबिक दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर कम दबाव का क्षेत्र पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया है और 20 मार्च को एक दबाव और 21 मार्च के आसपास चक्रवाती तूफान आसनी में तेज होने की संभावना है. IMD ने कहा है कि सोमवार को ये दबाव क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





