भारत

पहला केस: ऑक्सीजन कंसंट्रेटर फटने से महिला की मौत, पड़ोसियों ने कराया अस्पताल में भर्ती, लेकिन...

jantaserishta.com
18 July 2021 1:09 PM IST
पहला केस: ऑक्सीजन कंसंट्रेटर फटने से महिला की मौत,  पड़ोसियों ने कराया अस्पताल में भर्ती, लेकिन...
x
पुलिस सप्लाई करने वाले दुकानदार से कर रही पूछताछ.

राजस्थान (Rajasthan) के गंगापुर सिटी में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर (oxygen concentrator) फटने की वजह से हुए हादसे का पहला केस सामने आया है. गंगापुर सिटी के उदई मोड़ के रीको एरिया में एक महिला ने जैसे ही सुबह लाइट का स्विच ऑन किया, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में आग लग गई. ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से निकलते हुए ऑक्सीजन की वजह से पूरा घर आग की जद में आ गया.

आग लगने की वजह से 40 वर्षीय संतोष मीणा (Santosh Meena) की मौत हो गई वहीं ढाई महीने से कोरोना संक्रमण से जूझ रहे सुल्तान सिंह को घायल अवस्था में जयपुर रेफर किया गया है. दोनों पति-पत्नी है. दरअसल आईएएस अधिकारी हर सहाय मीणा के भाई सुल्तान सिंह (Sultan Singh) बीते ढाई महीने से कोरोना संक्रमण से जूझ रहे हैं. उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. ऐसे में 24 घंटे ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही थी.
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के सहारे उन्हें ऑक्सीजन पर घर पर ही रखा गया था. उनकी पत्नी संतोष मीणा गर्ल्स कॉलेज में प्रिंसपल हैं, जो हर दिन बीमार पति को एक्सरसाइज कराती थीं. इसी दौरान शनिवार सुबह जब उन्होंने लाइट का स्विच ऑन किया, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में आग लग गई.
पड़ोसियों ने कराया अस्पताल में एडमिट
गनीमत इतनी ही थी कि उनके 10 और 12 साल के दो बेटे अपने ननिहाल में थे. आग की लपेटों में दोनों दंपतियों को चिल्लाते देखकर पड़ोसियों ने उन्हें किसी तरह बचाने की कोशिश की और अस्पताल भेजा. अस्पताल में पत्नी की मौत हो गई, वहीं पति को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है.
पुलिस सप्लाई करने वाले दुकानदार से कर रही पूछताछ
पुलिस ने इस प्रकरण में केस दर्ज कर ऑक्सीजन कंसंसट्रेटर सप्लाई करने वाले दुकानदार से पूछताछ कर रही है. दावा किया जा रहा है कि यह एक चाइनीज कंसंट्रेटर था, इसमें कम्प्रेसर होता है. आमतौर पर यह फटता नहीं है, लेकिन हादसे की वजह से अगर फट जाए और ऑक्सीजन चालू रहे तो इस पर काबू पाना मुश्किल हो जाता है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story