भारत

पहले पत्नी के साथ मारपीट कर घर से भगाया, फिर नाबालिग बेटी से किया रेप का प्रयास

jantaserishta.com
29 Jan 2022 6:08 PM IST
पहले पत्नी के साथ मारपीट कर घर से भगाया, फिर नाबालिग बेटी से किया रेप का प्रयास
x
जानिए पूरा मामला।

अलीराजपुर: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में एक आरोपी ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. इस दौरान नाबालिग जैसे तैसे भागकर दूसरे कमरे में जाकर छिप गई. घटना 26 जनवरी की रात 11 बजे की बताई जा रही है.

पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपनी बुआ की लड़की को दी. इसके बाद उसने पुलिस के पास जाकर मामले की शिकायत की. पुलिस ने 376 (2), 511 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने कुछ दिनों पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर उसे घर से भगा दिया था. वहीं 26 जनवरी को अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. आरोपी रात में अपने घर आया और नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया.
इसी बीच नाबालिग किसी तरह दूसरे कमरे में जाकर छिप गई. दूसरे दिन पीड़िता ने अपनी बुआ की लड़की को घटना बताई. इसके बाद कल देर शाम उसने पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज करवाई.
पुलिस ने नाबालिग की रिपोर्ट पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया. थाना प्रभारी दिनेश सौलंकी ने कहा कि आरोपी को हिरासत में लेकर मेडिकल करवाया और न्यायालय पेशी के लिए भेजा. जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story