भारत में पहला और खतरनाक केस, कोरोना वायरस से ठीक हुई महिला, MRI रिपोर्ट देखकर डॉक्टर चिंतित

फाइल फोटो
मुंबई. कोरोना (Coronavirus) के नए मामले सामने आने के साथ ही इस बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों में आ रही दिक्कतों ने डॉक्टरों ने नई परेशानी में डाल दिया है. दरअसल, महाराष्ट्र के औरंगाबाद (Aurangabad) में एक महिला के कमर में दर्द की शिकायत थी. कमर का इलाज कराने पहुंची महिला की जांच में पता चला कि उसके पूरे शरीर में पस (मवाद) भर चुका है. डॉक्टरों को जांच में महिला में कोरोना की एंटीबॉडी (Antibodies) मिली थी. डॉक्टरों के मुताबिक ये कोरोना से ठीक होने के बाद का नया लक्षण है. महिला की अब तक तीन बार सर्जरी हो चुकी है और वह अब पूरी तरह से स्वस्थ है. बता दें कि दुनिया में अब तक इस तरह के महज सात मामले सामने आए हैं, जिनमें से भारत में यह ऐसी पहली घटना है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





