भारत

पहले चलती कार में और फिर होटल में महिला का रेप, मालिक करता रहा गलत काम ड्राइवर चलाता रहा कार, फिर...

jantaserishta.com
23 Feb 2021 9:19 AM IST
पहले चलती कार में और फिर होटल में महिला का रेप, मालिक करता रहा गलत काम ड्राइवर चलाता रहा कार, फिर...
x
मह‍िला ने सनसनीखेज आरोप लगाया है.

मध्य प्रदेश में ग्वाल‍ियर ज‍िले से ऐसा वाकया सामने आया है ज‍िसमें एक मह‍िला ने सनसनीखेज आरोप लगाया है. एक शख्स ने उससे फैक्टरी में काम कराने की बात कहकर अपनी गाड़ी में बैठाया और फ‍िर चलती कार में रेप क‍िया. उसके बाद होटल में ले जाकर भी रेप क‍िया.

ग्वाल‍ियर ज‍िले के ग्राम कुलैथ की महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है. वहीं, महिला ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म और कार ड्राइवर पर सहयोग करने का आरोप लगाया है.
मह‍िला ने बताया क‍ि रामबाबू गुर्जर फैक्टरी में काम कराने के बहाने ग्वालियर में च‍िड़‍ियाघर के सामने से अपनी टवेरा गाड़ी में ले गया और फ‍िर चलती गाड़ी में रेप क‍िया. इस दौरान ड्राइवर गाड़ी चलाता रहा और माल‍िक रेप करता रहा. उसके बाद होटल में ले जाकर जबरदस्ती की गई.
महिला ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की तो पुल‍िस एक्शन में आ गई. पुलिस ने आरोपी रामबाबू गुर्जर और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.
डीएसपी क्राइम ब्रांच व‍िजय भदौरिया ने बताया क‍ि एक मह‍िला ने सोमवार को र‍िपोर्ट दर्ज कराई है क‍ि उसके साथ कार में रेप क‍िया और फ‍िर होटल में उसके साथ बलात्कार हुआ. मह‍िला की श‍िकायत पर मामला दर्ज कर आरोप‍ियों को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story