फिरोजपुर व आई.जी.एन.पी. फीडर को पक्का कर राजस्थान को मिले पूरा पानी : सांसद निहालचन्द

श्रीगंगानगर। नई दिल्ली में लोकसभा सांसद श्री निहालचन्द के नेतृत्व में श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ से एक प्रतिनिधि मंडल की केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, जल शक्ति मंत्रालय, केन्द्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) पंजाब व राजस्थान सरकार के अधिकारीयों के साथ फिरोजपुर व आई.जी.एन.पी. फीडर को पक्का करने, पंजाब से …
श्रीगंगानगर। नई दिल्ली में लोकसभा सांसद श्री निहालचन्द के नेतृत्व में श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ से एक प्रतिनिधि मंडल की केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, जल शक्ति मंत्रालय, केन्द्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) पंजाब व राजस्थान सरकार के अधिकारीयों के साथ फिरोजपुर व आई.जी.एन.पी. फीडर को पक्का करने, पंजाब से राजस्थान को पूरा पानी दिए जाने, पानी चोरी रोकने सहित सिंचाई पानी से जुड़े अन्य कई विषयों को लेकर उच्चस्तारिय बैठक षनिवार को आयोजित की गई।
बैठक में लोकसभा सांसद श्री निहालचन्द ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) में राजस्थान को स्थाई सदस्यता प्रदान करने, भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड में राजस्थान से सचिव की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से करने, बीबीएमबी के माध्यम से इन नहरों के विकास में लगने वाली केंद्र व राज्यों की राशि के सदुपयोग हेतु निगरानी समिति का गठन करने, फिरोजपुर फीडर 0 आर.डी. से 45 आर.डी. व आई.जी.एन.पी. फीडर 0 आर.डीण् से 15 आर.डी. को जल्द से जल्द पक्का करने, पोंग बाँध, भाखड़ा बाँध समेत सभी बांधों को भराव क्षमता तक भरने व हरिके बैराज पर आई.जी.एन.पी. के गेटों की क्षमता बढ़ाकर गेजों की गणना को सही करने, आई.जी.एन.पी. की 496 आर.डी. के रेगुलेटर व भाखड़ा की 0 आर.डी. के रेगुलेटर को पंजाब से राजस्थान को दिलाने और हरिके बैराज का रेगुलेटर भी पंजाब से बीबीएमबी को दिलाने की मांगों को प्रमुखता के साथ उठाया।
किसानों की इस ज्वलंत समस्या के समाधान हेतु लोकसभा सांसद श्री निहालचन्द के नेतृत्व में श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह, हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारिक, सादुलशहर विधायक गुरवीर बराड़, भारतीय किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद धारणियां, प्रांत उपाध्यक्ष जसवंत सिंह चंदी, जिलाध्यक्ष इंजी. बलदेव सिंह, जिला बीज प्रमुख कुलजीत सिंह समेत अन्य लोगों के एक शिष्टमंडल ने इस बैठक में हिस्सा लिया और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री व सम्बंधित विभाग के अधिकारीयों से इन सभी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आग्रह किया। (फोटो सहित)
